वाराणसी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:बच्चों की आंखें, दांत जांचे; 12 शिक्षकों को मिला 'नेशन बिल्डर अवार्ड'

Oct 02, 2026 - 18:36
0
वाराणसी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:बच्चों की आंखें, दांत जांचे; 12 शिक्षकों को मिला 'नेशन बिल्डर अवार्ड'
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, आरआई डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से भदऊ, राजघाट स्थित वीणा पाणि शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, सम्मान समारोह एवं गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में करीब 350 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में अमृताशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शिवपुर, वाराणसी के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की आंखों, दांतों एवं सामान्य स्वास्थ्य की गहन जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में दांतों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिस पर चिकित्सकों ने क्षेत्र के पेयजल में फ्लोराइड की अधिकता की आशंका जताते हुए पानी की जांच कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य जांच में चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 शिक्षकों को 'नेशन बिल्डर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 बच्चों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि "स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User