महात्मा गांधी सप्ताह शुरू:अरविंद कुमार सिंह बोले- गांधीजी आज भी देश व सामाजिक जीवन के लिए प्रासंगिक

Oct 01, 2026 - 17:26
0
महात्मा गांधी सप्ताह शुरू:अरविंद कुमार सिंह बोले- गांधीजी आज भी देश व सामाजिक जीवन के लिए प्रासंगिक
गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में बाराबंकी में महात्मा गांधी सप्ताह का गुरुवार को गांधी भवन में शुभारंभ हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मो. उमैर किदवई ने की। गोप ने कहा कि महात्मा गांधी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि आज भी देश के सामाजिक जीवन के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को गांधी के विचारों से जोड़ने के लिए आयोजनों और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि समाज गांधी के बताए रास्ते से भटक रहा है। उन्होंने गांधी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर चिंता जताई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User