महिला अधिवक्ता का पीछा करने वाला गिरफ्तार:कार पर लिखा था पुलिस, नंबर ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

Sep 29, 2026 - 19:18
0
महिला अधिवक्ता का पीछा करने वाला गिरफ्तार:कार पर लिखा था पुलिस, नंबर ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की ओर पैदल जा रही युवती से अभद्रता और पीछा करने के मामले में गाजीपुर पुलिस ने कार सवार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान की। उसके पास से घटना में इस्तेमाल फ्रॉन्क्स कार भी बरामद की गई है। इंदिरानगर इलाके में रहने वाली युवती 26 सितंबर की रात करीब सात बजे पॉलिटेक्निक से कमता की ओर पैदल जा रही थी। युवती के मुताबिक, रास्ते में सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार सवार युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपित कई बार कार युवती के पास लाकर रोकता और उसे कार में बैठने के लिए कहता था। काफी देर तक पीछा किए जाने से परेशान युवती ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया। साथ ही बताया कि कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। शिकायत के आधार पर गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार नंबर के जरिए जांच शुरू की। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक, जांच में कार नंबर के आधार पर इंदिरानगर के रसूलपुर सादात निवासी मो. तालिब के बारे में जानकारी मिली। पुलिस उसके घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में तालिब ने स्वीकार किया कि घटना के समय वही कार चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल फ्रॉन्क्स कार भी बरामद कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User