महिला बैंक आफिसर के साथ गाली गलौच, हाथापाई:गाजियाबाद के HDFC बैंक में महिला ग्राहक ने केबिन से खींचने का प्रयास किया, पुलिस से शिकायत

Sep 25, 2026 - 19:08
0
महिला बैंक आफिसर के साथ गाली गलौच, हाथापाई:गाजियाबाद के HDFC बैंक में महिला ग्राहक ने केबिन से खींचने का प्रयास किया, पुलिस से शिकायत
गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित एचडीएफसी बैंक महिला बैंक ऑफिसर के साथ गाली गलौज और हाथपाई की गई। इस मामले में पीड़ित महिला ऑफिसर ने पुलिस से शिकायत के साथ ही बैंक अफसरों को भी बताया। कविनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी देखी है। जिसमें महिला ग्राहक लगातार उठकर आगे बढ़ती है और बैंक ऑफिसर को खींचने का प्रयास करती है। महिला ग्राहक पर धमकी का आरोप मेरठ के रोहटा रोड निवासी नेहा चौधरी राजनगर स्थित एचडीएफसी में गोल्ड लोन ऑफिसर हैं। महिला बैंक कर्मचारी नेहा चौधरी ने कविनगर थाने में शिकायत देकर महिला ग्राहक पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने कहा कि 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो से चार बजे के बीच एक महिला ग्राहक गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक पहुंचा थी। ग्राहक को बैंक के नियमों और लोन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राहक कथित तौर पर कर्मचारियों से विवाद करने लगी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कैमरे की फुटेज देख रही पुलिस कर्मचारियों के समझाने का प्रयास करने के बावजूद महिला ग्राहक का व्यवहार लगातार खराब होता गया। उसने बैंक कर्मचारियों को धमकी भी दी और काम में बाधा उत्पन्न की। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। कर्मचारी ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा कि मेर साथ गलत तरह से व्यवहार हुआ है, सीसी टीवी फुटेज में पूरी सच्चाई पता चल जाएगी। कवितनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User