गोरखपुर में वंदे मातरम गायन संपन्न:3 हजार विद्यार्थियों ने किया पाठ, नमामि भारतम् अभियान तहत आयोजन
गोरखपुर में हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर संपूर्ण गीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी शिशु/विद्या मंदिर और ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के करीब 3 हजार छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सहभागिता की। विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन पवन राना ने किया। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने वंदे मातरम के इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलनों में इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा, साक्षी संजय गुर्जर, सत्यापन प्रमाण-पत्र अधिकारी कपिल मोहन गुप्ता, छत्रपति शिवाजी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा तथा विद्यालय कार्यकारिणी समिति के उपप्रबंधक ब्रजकिशोर, सदस्य रामकिशन, विजय प्रधान और इंद्रपाल मौजूद रहे। आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, दिल्ली के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)