महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम:अलीगंज पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल का महत्व
लखनऊ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। एसीपी शशि प्रकाश मिश्र और थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता का महत्व बताया। छात्राओं को किसी भी परेशानी में बिना डर अपनी बात रखने और पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और निजी जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एसएसआई विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक किशोर, अमित और पुष्पेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मेंटर अजीत मिश्रा (विजन आईएएस), स्कूल मंडल से रीना मानस, रचित मानस और रोहन मानस ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में बच्चों को सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)