सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा:गोरखपुर में तहसीलों में कैंप, लगाकर चुने जाएंगे पात्र, 1 नवंबर को मेगा इवेंट
गोरखपुर जिले के पात्र और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। 16 अक्टूबर से जिले की विभिन्न तहसीलों और गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों की पहचान की जाएगी, जिन्हें 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में लाभ दिया जाएगा। तहसीलदारों को दिए गए निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। 16 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक जिले की सभी तहसीलों और ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर पात्र और जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करें। इसमें शादी अनुदान, दिव्यांग कल्याण, महिला एवं बाल विकास समेत तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। प्रेक्षागृह में लगेगा 'मेगा शिविर'
तहसील स्तर पर सूची तैयार होने के बाद 1 नवंबर को शहर के प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से भव्य 'मेगा शिविर' का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में न्यायपालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जिला जज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र और लाभ सौंपेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
सचिव मीनाक्षी सिंह ने बताया कि पिछले साल आयोजित शिविर के जरिए लगभग 1,000 लोगों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया गया था। इस बार तैयारी और बड़े पैमाने पर की गई है, ताकि जिले के अधिक से अधिक गरीब, असहाय और पात्र व्यक्तियों को खोजकर उन तक सरकारी योजनाओं की मदद पहुंचाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)