महोबा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:जांच में 3 डेंगू और 2 टाइफाइड मरीज मिले, 615 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Oct 02, 2026 - 09:51
0
महोबा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:जांच में 3 डेंगू और 2 टाइफाइड मरीज मिले, 615 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन
महोबा में बदलते मौसम के बीच वायरल बुखार, डेंगू और टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्चा बनवाने के लिए लोगों को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। गुरुवार को अस्पताल में 615 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में गुरुवार को 188 खून के नमूनों की जांच की गई। इनमें तीन मरीजों में डेंगू और दो में टाइफाइड संक्रमण की पुष्टि हुई। डेंगू संक्रमित मरीजों को विशेष वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। पर्चा काउंटर पर आगे लगने को लेकर मारपीट मरीजों की भीड़ के बीच पर्चा काउंटर पर आगे लगने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। सुरक्षा कर्मियों की कमी से परेशानी अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की कमी को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। उन्होंने अस्पताल परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित माहौल मिल सके। डॉक्टरों ने बिना सलाह दवा न लेने की दी सलाह सीएमएस डॉ. सुरेश ने बताया कि गुरुवार को 615 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। डॉक्टरों ने मरीजों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User