महोबा में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित:उर्मिला नदी में दी गई विदाई, डीजे की धुनों पर झूमे श्रद्धालु

Sep 25, 2026 - 20:47
0
महोबा में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित:उर्मिला नदी में दी गई विदाई, डीजे की धुनों पर झूमे श्रद्धालु
महोबा के कस्बा श्रीनगर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भक्तों ने श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन शोभा यात्रा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर उर्मिला नदी में किया गया। भक्तों ने नम आंखों से श्री गणेश भगवान को विदा किया। श्रीनगर कस्बा सहित क्षेत्र में गणेश पंडाल में विराजमान श्री गणपति जी का विसर्जन आज किया गया। कहीं-कहीं भक्तगण हाथों में गणपति बप्पा को लिए नजर आए, वहीं कुछ लोग डीजे रथ में विराजमान करके गणपति बप्पा को उर्मिला नदी में विसर्जन करते हुए नजर आए। डीजे की धुनों पर भक्त जमकर डांस करते रहे। भैरवगंज में विराजमान श्री गणेश भगवान का भी विसर्जन किया गया। कोतवाली श्रीनगर प्रभारी सुभाष चंद्र मय फोर्स के साथ विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। इस मौके पर भक्तों में दिलीप तिवारी, राहुल तिवारी, दारा सिंह, आशीष मिश्रा, बृजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अखिलेश यादव, चुनमुन गुप्ता, सीपू गुप्ता, शक्ति सेठ सहित गांव के भक्तगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User