महोबा में मौसम बदला, ओपीडी 745 पार; 3 में टाइफाइड:सर्दी-खांसी के मरीज दोगुने हुए, त्वचा संक्रमण भी 40% बढ़ा
महोबा में बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सर्दी, खांसी और बुखार के साथ त्वचा संक्रमण के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। जांच में तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 745 पहुंच गई। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, मौसम बदलने के बाद सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। बारिश में भीगने के कारण त्वचा संक्रमण के मरीजों में भी करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 213 मरीजों के लिए गए रक्त के नमूने मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल की लैब में मंगलवार को 213 रक्त के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं डेंगू और मलेरिया की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमएस ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप निकलने और मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े हैं। बारिश में भीगने से त्वचा संबंधी संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बच्चों और बुजुर्गों के खान-पान का रखें ध्यान डॉ. सुरेश कुमार ने लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के खान-पान का विशेष ध्यान रखने को कहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की भी अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)