महराजगंज जेल का अचानक निरीक्षण, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली:जनपद न्यायाधीश, DM और SP ने की जांच; व्यवस्थाएं संतोषजनक

Sep 25, 2026 - 18:52
0
महराजगंज जेल का अचानक निरीक्षण, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली:जनपद न्यायाधीश, DM और SP ने की जांच; व्यवस्थाएं संतोषजनक
महराजगंज में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बैरकों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान बैरकों में किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने जेल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार में जेल प्रशासन और स्टाफ नियमित रूप से जांच करते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कारागार का नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए। साथ ही शातिर कैदियों पर विशेष नजर रखने और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने जरूरत के हिसाब से समय-समय पर कैदियों की गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User