मुरादाबाद में 991 छात्रों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्:150वें वर्ष पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ आयोजन
मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम हुआ। इसमें 991 छात्र-छात्राओं ने एक साथ, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् गाया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के मौके पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य नारा 'एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्' था। विद्या भारती के क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख शिव कुमार शर्मा कार्यक्रम के खास मेहमान थे। कुंदरकी विधायक ठा. रामवीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पुनीत बंसल, दर्शन कुमार मित्तल, विनोद कुमार अग्रवाल और ब्रजेश चंद्र सिंह भी खास मेहमानों के तौर पर मौजूद रहे। शिव कुमार शर्मा ने वंदे मातरम् के इतिहास और इसकी अहमियत बताई। ठा. रामवीर सिंह ने कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। इस कार्यक्रम में 50 अतिथि, 70 अभिभावक और 32 आचार्य मौजूद थे। आचार्य रमेश चंद ने कार्यक्रम का संचालन किया। आखिर में प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार ने सभी मेहमानों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)