महराजगंज जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज:सांप काटने और सड़क हादसों के मामले भी बढ़े
महराजगंज जिला अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार, टाइफाइड और सिरदर्द की शिकायत लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सांप काटने और सड़क हादसों में घायल मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर इलाज के लिए आ रहे हैं। कई मरीजों में बुखार के साथ कमजोरी, सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत भी सामने आ रही है। बारिश के मौसम में सांप काटने के मामले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों को भी यहीं लाया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और तबीयत खराब होने पर समय से डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)