महराजगंज में हिंदू परिषद की बैठक:धर्मेंद्र गिरी बने नए जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

Sep 30, 2026 - 20:33
0
महराजगंज में हिंदू परिषद की बैठक:धर्मेंद्र गिरी बने नए जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
महराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला पदाधिकारी बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री चंदेश्वर के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान धर्मेंद्र गिरी को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद धर्मेंद्र गिरी ने संगठन की नीतियों और धार्मिक कार्यों को जिले में आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति दी जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सोनू आचार्य, जिला मंत्री अविनाश प्रजापति, जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला मंत्री शुभम मिश्रा सहित जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User