हरदोई में 10 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:प्रियंका सिंह को संडीला की जिम्मेदारी, कई को अतिरिक्त प्रभार

Sep 30, 2026 - 20:33
0
हरदोई में 10 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:प्रियंका सिंह को संडीला की जिम्मेदारी, कई को अतिरिक्त प्रभार
हरदोई जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रभात मिश्रा ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। डीएम के अनुमोदन के बाद जिले में कुल 10 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। इस फेरबदल के तहत संडीला ब्लॉक की कमान अब प्रियंका सिंह को सौंपी गई है। ​हाल ही में संडीला क्षेत्र में शिक्षिका शाहीन बानो की मृत्यु के प्रकरण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी रहे ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को वहां से हटा दिया गया था। जिसके बाद से यह पद रिक्त था। अब इस जिम्मेदारी को संभालते हुए प्रियंका सिंह को संडीला का नया खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। ​इस क्रम में सपना रावत को नगर क्षेत्र हरदोई, सीमा गौतम को बेहंदर, राजेन्द्र सिंह को भरावन, प्रभाकर सिंह तोमर को टड़ियावां और राकेश कुमार सिंह को बावन ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। जिनमें कृष्ण कुमार त्रिपाठी को कोथावां के साथ कछौना, अनिल कुमार झा को हरियावां के साथ पिहानी, रतन लाल को शाहाबाद के साथ टोडरपुर और डी.एल. राना को सुरसा के साथ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ​बीएसए कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस पुनर्गठन से विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और कसावट आने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User