राम बारात शोभायात्रा का आमंत्रण:व्यापारियों ने डीसीपी को सौंपा राम बारात का आमंत्रण, फ्लैग मार्च कराने का किया आग्रह
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी अली अब्बास से शिष्टाचार भेंट कर 9 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रभु श्रीराम बारात शोभायात्रा का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शोभायात्रा के रूट पर सड़क व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और एक बार फ्लैग मार्च कराने के संबंध में निवेदन पत्र भी दिया। व्यापारियों ने पूर्व वर्षों की तरह आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं और सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन और ताजगंज के व्यापारियों के आपसी समन्वय से शोभायात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाना उद्देश्य है। इस दौरान मीडिया प्रभारी चेतन अरोड़ा, महामंत्री राकेश अग्रवाल, संयोजक महेश प्रजापति और उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)