महुअर में समाजसेवियों ने पौधे लगाए:पक्षियों के लिए पेड़ों पर बांधे घोंसले, पौधारोपण का संदेश दिया

Sep 29, 2026 - 18:30
0
महुअर में समाजसेवियों ने पौधे लगाए:पक्षियों के लिए पेड़ों पर बांधे घोंसले, पौधारोपण का संदेश दिया
महुअर के गांव महुअर स्थित बाबा गोपालदास मंदिर परिसर में मंगलवार को समाजसेवी अनुज पंडित के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान नीम, पीपल और जामुन के पौधे लगाए गए और उपस्थित ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी निरंतर देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया। हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ इस अभियान में पक्षियों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। बदलते मौसम में बेजुबान पक्षियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर और पंडित छीतरिया कृषि फार्म के पास पेड़ों पर घोंसले लगाए गए। इस पुनीत कार्य में सुभाष भारती उर्फ बेबू, रोहित पंडित, विवेक सोलंकी और भोला पाली सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User