आगरा में दवा के गोदाम पर छापेमारी:मलपुरा कई महीनों से दवाओं का हो रहा था भंडारण, मौके पर टीम कर रही जांच
मलपुरा थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध दवा के गोदाम पर छापेमारी की है। मदर आरडी स्कूल के पीछे बस्ती में बने इस गोदाम में पिछले कई महीनों से दवाओं का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान गोदाम से प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिलने की सूचना है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गोदाम के अंदर दवाओं की जांच और उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। कार्रवाई कई घंटे से जारी है। अधिकारियों की ओर से अभी बरामद दवाओं की सटीक संख्या, कीमत और उनके प्रतिबंधित होने की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। टीम दवाओं के नमूने और दस्तावेज जुटा रही है। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं की जांच और पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दवाएं किस श्रेणी की हैं, उनका भंडारण वैध था या नहीं और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मलपुरा थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)