मिल्कीपुर में 470दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित, सीओ ने दिए निर्देश:पंडालों में CCTV कैमरे लगाना जरूरी, सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के दौरान 470 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल लगातार दुर्गा पूजा समितियों और नागरिकों के साथ बैठक कर रहे हैं। गुरुवार शाम 1 अक्टूबर को कुमारगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने त्योहार को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। सीओ पियूष पाल ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य बताया, ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। किसी भी प्रकार की समस्या या अप्रिय घटना होने पर कैमरों की फुटेज से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना के दिन पुलिसकर्मी और पुलिस मित्र भी पंडालों के आसपास मौजूद रहेंगे। समिति सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर पिछले साल आई समस्याओं को बताया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका समाधान कराने का भरोसा दिया, ताकि विसर्जन के दौरान कोई परेशानी न हो। बैठक में थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल, चौकी प्रभारी अशोक पाठक, शैलेंद्र मणि तिवारी, राजेश गुप्ता, उप निरीक्षक नूतन स्वरूप समेत क्षेत्र के पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शंभ्रात लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)