मिर्जापुर में बिना आवंटन कांशीराम आवास पर कब्जा:अतिक्रमण के कारण बिजली कटी, 50 परिवारों ने डीएम से लगाई पानी-बिजली की गुहार
चुनार थाना क्षेत्र के खोवा मंडी स्थित काशी राम आवास में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर बिजली पानी की गुहार लगाई है। करीब एक दशक पूर्व आवास का निर्माण किया गया। उसके आवंटन के पूर्व ही लोगों ने कब्जा जमा लिया। आवास में अवैध अतिक्रमण मिलने की शिकायत पर बिजली विभाग ने 26 सितंबर 2026 को आवास की बिजली आपूर्ति काट दी गई। जिसके चलते करीब 50 परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। स्थानीय निवासी संगीता के नेतृत्व में आवास के अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काशी राम आवास में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। करीब पांच महीने के अंतराल पर बिजली काट दिए जाने से यहां रहने वाले परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली न रहने से सबसे अधिक समस्या पानी की होती है। आवास में रहने वाले अधिकांश परिवार गरीब हैं और मजदूरी व अन्य छोटे-मोटे काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लोगों को पानी समेत रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली कनेक्शन बहाल कराने की मांग की है। साथ ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की भी मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)