प्रयागराज में भाजपा-कांग्रेस का पोस्टर वार तेज:कांग्रेस के ‘ब्राह्मण शंख बजाएगा’ के जवाब में BJP ने लगाया- नेहरू वंशज को नहीं अपनाएगा
प्रयागराज में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनाए जाने के बाद शुरू हुआ पोस्टर वार मंगलवार को और तेज हो गया। कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर के जवाब में भाजपा नेताओं ने शहर के कई स्थानों पर नए पोस्टर लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं के पोस्टर में लिखा था- ब्राह्मण शंख बजाएगा, दलित-पिछड़ा, अल्पसंख्यक पीछे चलता जाएगा। इसके जवाब में भाजपा के पोस्टर में लिखा गया- “ब्राह्मण शंख बजाएगा, नेहरू वंशज को नहीं अपनाएगा। दलित-पिछड़ा साथ चलेगा, मोदी-योगी मिलकर 2027 तीसरी बार यूपी में सरकार बनाएंगे। सनातन एकता जिंदाबाद। पोस्टर के जरिए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा है। साथ ही ब्राह्मण, दलित और पिछड़े वर्ग को भाजपा के साथ होने का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। भाजपा नेता बोले- ब्राह्मण समाज BJP के साथ पोस्टर लगाने वाले भाजपा नेता श्रीश चंद्र दुबे ने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ब्राह्मण समाज भाजपा से दूर जा रहा है। इसी के जवाब में यह पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को राज्यसभा भेजे जाने से भी साफ है कि भाजपा ब्राह्मण समाज का सम्मान करती है। श्रीश चंद्र दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है और 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण शंख बजाएगा, नेहरू वंशज के साथ नहीं जाएगा। दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और 2027 में मोदी-योगी मिलकर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। चुनाव से पहले जातीय समीकरणों पर सियासत प्रयागराज में एक के बाद एक सामने आ रहे पोस्टरों से विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। पोस्टर के जरिए जातीय समीकरणों और हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हो रही है। आने वाले दिनों में पोस्टर वार के और तेज होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी बढ़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)