मकान का लेंटर गिरने से शटरिंग मालिक की मौत:इटावा में ढलाई के समय बल्ली टूटने से हादसा, दो मिस्त्री और दो मजदूर भी घायल

Oct 03, 2026 - 19:34
0
मकान का लेंटर गिरने से शटरिंग मालिक की मौत:इटावा में ढलाई के समय बल्ली टूटने से हादसा, दो मिस्त्री और दो मजदूर भी घायल
इटावा में शनिवार को एक मकान का लेंटर डालते समय अचानक गिर गया। इस हादसे में शटरिंग मालिक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो मिस्त्री और दो मजदूर भी गंभीर घायल हो गए। हादसा ढलाई के समय बल्ली टूटने से हुआ। परिजन मौके पर सभी घायलों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया। घटाना की सूचना पुलिस पहुंची। शव का पंचाना भरकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बकेवर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव की है। अब जानिए पूरी घटना… चकरपुर निवासी चन्द्रशेखर मकान का लेंटर ढलाई करवा रहे थे। ढलाई में औरैया जिले के ग्राम मुडैना रुपशाह निवासी श्याम सिंह पुत्र बनबारी लाल की शटरिंग लगी हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लेंटर ढलाई के समय शटरिंग में लगी एक बल्ली अचालनक टूट गई। इस घटना में पूरा लेन्टर नीचे गिरा गया। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला हादसे में श्याम सिंह नीचे दब गए। जबकि काम पर लगे दो मिस्त्री अनिल निवासी चकरपुर व अनूप कुमार पुत्र गोविन्द नारायण और दो मजदूर अंकित पुत्र सुनील कुमार, सिमार को भी चोटें आई। घटना की सूचना मशीन पर काम कर रहे अन्य साथियों ने जब गांव में दी तो श्याम सिंह के परिजन व ग्रामीणों ने आकर श्याम सिंह को बाहर निकाला। शटरिंग मालिक की मौत, दो मिस्त्री और दो मजदूर घायल ग्रामीण सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेवा लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जबकि अन्य चार घयलों का इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मौके पर बकेवर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन मलिक व चौकी इंचार्ज अमरकान्त त्यागी अस्पताल पहुंचे। पुलिस शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया - लेंटर ढलाई के समय बल्ली टूटने से एक की मौत हो गई है जबकि इस घटना में 4 अन्य घायल हो गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User