MLC चुनाव में नामांकन के बहाने ताकत का ट्रेलर:अलीगढ़ से नामांकन के लिए काफिले के साथ आगरा रवाना हुए मानवेंद्र, भाजपा ने दिखाया दम, आगरा स्नातक सीट पर आमने-सामने की सियासत

Oct 03, 2026 - 10:11
0
MLC चुनाव में नामांकन के बहाने ताकत का ट्रेलर:अलीगढ़ से नामांकन के लिए काफिले के साथ आगरा रवाना हुए मानवेंद्र, भाजपा ने दिखाया दम, आगरा स्नातक सीट पर आमने-सामने की सियासत
आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट पर नामांकन से पहले शनिवार को भाजपा ने अलीगढ़ में अपना दम दिखाया। भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी सुबह समर्थकों के भारी काफिले के साथ आगरा के लिए रवाना हुए। आगरा रोड स्थित गेस्ट हाउस पर सुबह सात बजे से ही कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। जोरदार स्वागत, नारेबाजी और समर्थकों की भीड़ के बीच मानवेंद्र प्रताप सिंह आगरा के लिए निकले। रास्ते में मथुरा, सासनी, हाथरस, सादाबाद और खंदौली में भी उनके स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ‘कार्यकर्ताओं पर भरोसा, पूरी टीम मेहनत कर रही’ रवानगी से पहले डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “हमें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पूरा विश्वास है। पूरी टीम मेहनत से काम कर रही है और हम यह चुनाव जीतेंगे।” भाजपा ने आगरा खंड स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को लगातार दूसरी बार मैदान में उतारा है। वर्ष 2020 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी के सामने अपनी पिछली जीत को बरकरार रखने की चुनौती है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन 6 अक्टूबर तक होंगे और 23 अक्टूबर को मतदान होगा। सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों से मुकाबला इस बार सीट पर भाजपा के सामने सपा के शशांक यादव के अलावा निर्दलीय अमरीश पाल सिंह सहित अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अमरीश पाल सिंह के मैदान में आने के बाद मुकाबले के समीकरण और बहुकोणीय हुए हैं। नामांकन से पहले अलीगढ़ में जुटी भीड़ को भाजपा के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि मतदान में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में प्रत्याशी के नामांकन के बहाने पार्टी ने कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मैदान में सक्रिय होने का संदेश दिया। अलीगढ़ से आगरा तक दिखेगा काफिले का असर आगरा के लिए रवाना हुआ काफिला अलीगढ़ से निकलने के बाद मथुरा, सासनी, हाथरस, सादाबाद और खंदौली पहुंचेगा। इन स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत प्रस्तावित है। इसके बाद डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह समर्थकों के काफिले के साथ आगरा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। ये रहे मौजूद राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद सतीश गौतम, मेयर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, श्योराज सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, निखिल माहेश्वरी, डॉ. निषित शर्मा, सुशील गुप्ता, नरेंद्र पचौरी, सुबोध स्वीटी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, शिवम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User