डेरापुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यापारी:फोन गुम होने से परेशान था, पुलिस ने समझाकर डेढ़ घंटे बाद उतारा

Oct 03, 2026 - 10:11
0
डेरापुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यापारी:फोन गुम होने से परेशान था, पुलिस ने समझाकर डेढ़ घंटे बाद उतारा
कानपुर देहात के मुंगीसापुर कस्बे में मोबाइल गुम होने से परेशान एक कपड़ा व्यापारी करीब 100 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि वह करीब एक से डेढ़ घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। टुटुइया गांव निवासी दीपू मुंगीसापुर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था। दीपू ने कस्बे के दो युवकों पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। उसने युवकों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कही थीं। युवकों की शिकायत की जानकारी के बाद टावर पर चढ़ा दीपू के आरोपों का दोनों युवकों ने विरोध किया। उन्होंने डेरापुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि दीपू उन पर झूठा आरोप लगा रहा है। शुक्रवार को दीपू को युवकों की ओर से की गई शिकायत की जानकारी हुई। इसके बाद वह मुंगीसापुर में बीएसएनएल के करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। पुलिस बोली- नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपू नशे का आदी है और नशे की हालत में ही टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। देर शाम पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में किसी तरह का विवाद नहीं है और मौके पर शांति बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User