MLC चुनाव नामांकन स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा:DIG अजय कुमार साहनी बोले- शांतिपूर्ण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने बरेली कमिश्नरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नामांकन केंद्र पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शांतिपूर्ण नामांकन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पास से एंट्री की व्यवस्था है। पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं। एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात है। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। वर्तमान में करीब 46 हजार मतदाता सूची में दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)