MLC सुरेंद्र चौधरी ने की धान की मड़ाई, वीडियो वायरल:कुर्ता, सदरी और जूता पहन मड़ाई में जुटे, लोग बोले चुनाव नजदीक है
प्रयागराज के भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में MLC ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के घर पहुंचकर धान की मड़ाई में कर रहे हैं। खास बात यह है कि एमएलसी कुर्ता, सदरी और जूता पहन मढाई में जुटे हैं। उनके गले में भगवा गमछा भी है। किसानों से इतर, सूटबूट में धान की मढाई के इस वीडियो को देख कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई बोल रहा चुनाव नजदीक है तो कोई बोल रहा जमीन पर नेताजी। इससे पहले सपा सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते वीडियो सामने आया था। वीडियो पसंद करने के साथ ही उन्हें भी ट्रोल किया गया था। किसानों के घर पहुंचकर धान की मड़ाई में लिया हिस्सा वीडियो में सुरेंद्र चौधरी किसानों के घर जाकर धान की मड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। वह किसानों के साथ बातचीत करते हुए फसल से जुड़े काम में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एमएलसी की वेशभूषा को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले प्रिया सरोज ने की थी धान की रोपाई इससे पहले मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जुलाई 2026 में वह गांव पहुंची थीं। यहां धान की रोपाई कर रही महिलाओं के बीच वह भी पहुंचीं और खुद धान की रोपाई की थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। लोगों ने कहा- लगता है चुनाव नजदीक आ गया है वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट किए। किसी ने लिखा- “लगता है चुनाव नजदीक आ गया है।” वहीं कुछ लोगों ने सूट-बूट और जूते पहनकर मड़ाई में शामिल होने पर टिप्पणी की। कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि किसानों के साथ मड़ाई करने के लिए जूते और सूट-बूट उतार लेने चाहिए। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)