मलपुरा में डंपर-कार की टक्कर, चालक की मौत:डंपर ड्राइवर फरार, आगरा के मलपुरा में हुआ हादसा
आगरा में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक डंपर और स्विफ्ट डिजायर का की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर सरकारी टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर डंपर को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे टीचर के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है। घटना मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर मलपुरा थाना क्षेत्र के ग्वालिर रोड की है। हादसे की 3 तस्वीरें….
जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान भूपेंद्र (35) निवासी सिकंदरा के रूप में हुई है। भूपेंद्र खेरागढ़ स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक था। बुधवार दोपहर वह अपनी कार को स्कूल से छुट्टी के बाद ड्राइवर करते हुए ग्वालियर रोड से सिंकदरा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टीचर भूपेंद्र भी कार में फंस गए, उसने सिर पर गंभीर चोट आने मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों की मदद से सरकारी टीचर भूपेंद्र के शव को कार से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके एम्बुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश:10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...?; क्या है पूरा प्लान यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)