मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार:चित्रकूट में डीएम और एसपी ने लिया जायजा, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

Sep 26, 2026 - 08:14
0
मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार:चित्रकूट में डीएम और एसपी ने लिया जायजा, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील
चित्रकूट में शुक्रवार शाम मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और खतरे के निशान को पार कर गया। नदी का पानी रामघाट की सीढ़ियों और आसपास के निचले हिस्सों में पहुंचने लगा। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार रात 10 बजे मंदाकिनी किनारे पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से सुरक्षित जगह जाने की अपील की। जलस्तर बढ़ने से रामघाट के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई। कई दुकानदार अपना सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाकर दुकानें खाली करने लगे। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे भी मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। लोगों से नदी और घाट के निचले हिस्सों में जाने से बचने को कहा गया है। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User