मऊ के स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम जागरूकता अभियान:बच्चों को 18 साल तक मिलने वाले विशेष संरक्षण की जानकारी दी गई

Sep 25, 2026 - 17:45
0
मऊ के स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम जागरूकता अभियान:बच्चों को 18 साल तक मिलने वाले विशेष संरक्षण की जानकारी दी गई
मऊ जिले के स्कूलों में शुक्रवार से पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर चल रहा यह अभियान 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक चलेगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून और 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लागू कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। 18 साल तक विशेष कानूनी संरक्षण की जानकारी यह अभियान जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। स्कूलों में किशोर-किशोरियों को बताया जा रहा है कि 18 साल की उम्र तक उन्हें कानून के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है। विद्यार्थियों को 18 साल से कम उम्र में रोमांटिक और यौन संबंधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को कानून की जानकारी देना है, ताकि वे अनजाने में किसी ऐसी स्थिति में न फंसें, जिससे उनके लिए कानूनी परेशानी खड़ी हो। परेशानी होने पर भरोसेमंद बड़े से बात करने की सलाह जागरूकता कार्यक्रमों में बच्चों को बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की समस्या, दबाव या दुविधा होने पर वे अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े से बात करें। जरूरत पड़ने पर मुफ्त कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी जा रही है। भावनात्मक दबाव में कोई कदम न उठाएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बच्चों से अपील की कि वे किसी भी भावनात्मक या सामाजिक दबाव में आकर ऐसा कदम न उठाएं, जिसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की दुविधा होने पर बच्चों को तुरंत किसी भरोसेमंद बड़े से बात करनी चाहिए। अभिभावकों से भी बच्चों से संवाद की अपील अभिभावकों से बच्चों से नियमित बातचीत करने और घर में ऐसा माहौल बनाने की अपील की गई, जहां बच्चे अपनी परेशानी खुलकर साझा कर सकें। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षित माहौल और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User