वाराणसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित:सफाई कर्मियों को नियमित जांच के महत्व और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी
वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर में नगर निगम के सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिवपुर क्षेत्र के सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुण यादव, डॉ. जय शंकर मिश्र, डॉ. राकेश सिंह, फार्मासिस्ट सुखराम मौर्य, स्टाफ नर्स दिनेश बिंद, लजरूश समेत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)