प्रयागराज में बारिश, दलदल बना आरपी रस्तोगी कॉलेज का रास्ता:पक्का रास्ता न होने से छात्र-छात्रा परेशान, पैदल चलना भी मुश्किल

Sep 25, 2026 - 17:45
0
प्रयागराज में बारिश, दलदल बना आरपी रस्तोगी कॉलेज का रास्ता:पक्का रास्ता न होने से छात्र-छात्रा परेशान, पैदल चलना भी मुश्किल
प्रयागराज में लखनऊ रोड पर स्थित आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज के 1600 विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। लखनऊ राजमार्ग से करीब 70 मीटर अंदर स्थित स्कूल तक जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। बारिश होने पर यह रास्ता दलदल बन जाता है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात बहुत खराब हो गए हैं। स्कूल तक पैदल जाना भी मुश्किल है। बच्चे साइकिल लेकर किसी तरह निकले, लेकिन शिक्षकों की बाइक फंस गई। स्कूल तक पहुंचने में बच्चों के जूते खराब हो गए। आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाल हरहर में कुल 1600 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें 700 लड़कियां हैं। रास्ते की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों की साइकिलें और शिक्षकों की बाइकें तक नहीं निकल सकीं, जिससे आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को हो रही है। कीचड़ के बीच से स्कूल आने-जाने के दौरान उनके गिरने और चोट लगने का डर बना रहता है। विद्यालय परिसर में एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। यहां पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को भी इस दलदल से होकर गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग से करीब 70 मीटर की इस छोटी सी दूरी पर पक्की सड़क न होने के कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। स्कूल प्रबंधन ने जिला प्रशासन से कई बार सड़क बनवाने की मांग की है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा में कोई दिक्कत न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User