मऊ में डीएम-एसपी ने त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी:विसर्जन मार्गों का जायजा लिया, बिजली तार व साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए
आगामी नवरात्रि समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मऊ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ आमजन से संवाद भी किया। डीएम और एसपी ने अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला और प्रभारी यातायात समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिर्जाहादीपुरा से संस्कृत पाठशाला तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई और पुलिस अधिकारियों को लगातार सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ वाले बाजारों में ट्रैफिक और निगरानी पर जोर अधिकारियों ने बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मूर्ति स्थापना और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण पैदल गश्त के बाद डीएम और एसपी ने नवरात्रि के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों के स्थलों और निर्धारित मूर्ति विसर्जन मार्गों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मार्गों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को देखा गया। लटकते बिजली तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश, यातायात और सुरक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया। आपसी समन्वय से काम करेंगे सभी विभाग डीएम और एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क रहे। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)