मऊ में गांधी जयंती पर वॉक रेस,उत्सव और रोमी जीते:120 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित
मऊ में महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को जिला स्तरीय बालक-बालिका वॉक रेस प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ ने किया। इसमें बालक वर्ग के 68 और बालिका वर्ग की 52 खिलाड़ियों समेत कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता को सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। वहीं, बालिका वर्ग की वॉक रेस को अपर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने रवाना किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। बालक वर्ग में उत्सव कुमार पहले, धीरज कन्नौजिया दूसरे और अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रोमी राजभर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिवांगी दूसरे और रंजना कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं। प्रतियोगिता के आखिर में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)