मऊ में हाईवोल्टेज करंट से तीन युवकों की मौत:विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई और परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजे व नौकरी की मांग
मऊ जिले में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हाईवोल्टेज करंट लगने से तीन युवकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फैज़ अहमद और सदर विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर मुर्गा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी के साथ एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। नेताओं ने हादसे में घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई। उन्होंने बिजली विभाग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए घटना की सही जांच कराने और दोषी अधिकारियों को हटाने की मांग की। मुनव्वर अली ने कहा कि प्रशासन को पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए। घटना के बाद से ही समाजसेवी और विपक्षी दल बिजली विभाग और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)