मऊ में रामलीला आयोजित:श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध के कथा का किया मंचन
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को किष्किंधा कांड के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता से लेकर बाली वध तक की कथा का प्रभावशाली अभिनय किया। संवादों और सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को रामकथा से जोड़ा। मंचन के दौरान दर्शक भक्तिरस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, अंजनी गुप्ता, राजीव सेठ, ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रिंस गुप्ता, आशीष अग्रवाल और राम अवध पुजारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)