रेलगांव क्लब और जैदी इंडोर क्लब बी की जीत:प्रयागराज में सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रेल गांव क्लब और जैदी इंडोर क्लब बी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मैच में रेल गांव क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन (मोहम्मद अकसम अली 58, शादान अब्बास रिजवी 39, हर्षित जी सहाय 28, अनंत पाल 18, मोहम्मद अशरफुल हक 17 नाबाद बनाए। अंश कुमार, खलीफा फरहान, हमजा अली, गुलाम कादिर और मोहम्मद हमजा खान ने एक एक विकेट लिए। एमआईसी बी टीम जवाब में एमआईसी बी की टीम 17.5 ओवर में 68 रन (मोहम्मद हमजा खान 19, अब्दुल रहमान 11 रन, रेहान वजाहत 5/11, आयुष्मान वर्मा व हुजैफा हाद दो-दो तथा श्लोक चतुर्वेदी एक विकेट) पर सिमट गई। रेहान वजाहत को पूर्व क्रिकेटर फय्याज अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में क्या हुआ जानिये दूसरे मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम 17.1 ओवर में 105 रन (रजाउद्दीन 20, अभिषेक अग्रहरि 14, शिवांश मिश्रा 4/18, विकेट, आर्यन मिश्रा और पवन ने दो-दो, अहमद रजा और अर्श अहमद ने एक-एक विकेट) बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैदी इंडोर क्लब बी ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन (शुभ सोनी 45, दिव्यांश सिंह 26 नाबाद, शुभम पाल 2/11, प्रियम सिंह 1/22) बना लिये। शिवांश मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच से पहले आल इंडिया हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन शाहीन काजमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रबंधक ने परिचय प्राप्त किया इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक फरहान उल्लाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक गौहर काजमी और महासचिव शाहिद अस्करी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। आयोजन सचिव शमशाद अहमद (चंदू) ने धन्यवाद ज्ञापित एवं एमआईसी के पूर्व कीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर लियाकत अली, शमशेर अली, ओमप्रकाश श्रीवास्तव (राजा बेटा), इम्तियाज करीम, संतोष कुमार यादव, मधु शुक्ला, अख्तरुल इस्लाम, मसूद खान, जावेद हुसैन, आबिद मंजूर, मोहम्मद असलम, हसीन अहमद, अरशद अल्वी आदि मौजूद रहे। दोनों मैच में शिशिर मेहरोत्रा एवं राहुल सिंह ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद एवं मोहम्मद नबी ने स्कोरिंग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)