मऊ में स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त:46 की फिटनेस फेल, नियम तोड़ने पर तय होगी जिम्मेदारी

Sep 30, 2026 - 08:47
0
मऊ में स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त:46 की फिटनेस फेल, नियम तोड़ने पर तय होगी जिम्मेदारी
मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर मंगलवार देर शाम मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और चालक-क्लीनर के सत्यापन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 1127 वाहनों की फिटनेस वैध परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 1173 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 1127 वाहनों की फिटनेस वैध है, जबकि 46 वाहनों की फिटनेस फेल है। फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है। वहीं परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 71 स्कूली वाहनों का चालान किया और 9 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज किया। मुख्य विकास अधिकारी ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक अभिलेखों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और क्लीनरों का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। सत्यापन पूरा होने के बाद ही वाहन का संचालन सुनिश्चित किया जाए। चालक की जिम्मेदारी तय सीडीओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालय के नाम पंजीकृत वाहनों से ही बच्चों का परिवहन कराया जाए। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा से स्कूली बच्चों के परिवहन पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामी और चालक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग की टीम को विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले वाहनों का ही संचालन किया जाए। वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न करने और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, एआरटीओ सोहेल अहमद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User