मऊ से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी, त्योहारों पर मिलेगी सुविधा

Sep 27, 2026 - 14:14
0
मऊ से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी, त्योहारों पर मिलेगी सुविधा
मऊ। दीपावली और छठ पर्व पर मुंबई से पूर्वांचल आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01123/01124 सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि निर्धारित समयसारिणी के अनुसार मुंबई से मऊ के बीच यह स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। वहीं मऊ से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी और इसका संचालन 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक निर्धारित किया गया है। मऊ से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी ट्रेन ट्रेन संख्या 01124 मऊ जंक्शन से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मनिकापुर, सतना, मैहर, कटनी जंक्शन, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए अगले दिन शाम 4:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। मुंबई से दोपहर 12:15 बजे चलेगी ट्रेन संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन रात करीब 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी। त्योहारों के दौरान मुंबई और पूर्वांचल के बीच ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन के संचालन से मऊ, आजमगढ़, जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई से घर आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। साथ ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User