इटावा के पत्तापुरा गांव की गलियों में घास उगी:गंदगी और जहरीले कीड़ों से ग्रामीण परेशान, पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप

Sep 27, 2026 - 14:14
0
इटावा के पत्तापुरा गांव की गलियों में घास उगी:गंदगी और जहरीले कीड़ों से ग्रामीण परेशान, पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप
इटावा के बसरेहर विकासखंड की ग्राम पंचायत वजीरपुर के मजरा पत्तापुरा में लंबे समय से गलियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गलियों में करीब एक हाथ तक घास उग आई है और जगह-जगह गंदगी जमा है। रविवार सुबह 11 बजे मार्ग पर ग्रामीणों ने विरोध किया। बरसात के कारण गलियों की स्थिति और खराब हो गई है। घास और गंदगी के बीच जहरीले कीड़े पनपने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण गांव में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान लोगों को गलियों से निकलने में भी भारी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की सफाई को लेकर कई बार विकासखंड कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी गांव की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंचायत सचिव पर लगाए गंभीर आरोप ग्रामीण विनय कुमार, विकास कुमार, रणजीत यादव, मनी यादव, सुखवीर सिंह, बालमुकुंद, सूरज सिंह, प्रमोद बाथम, मनोज कुमार यादव और पैटेन्ट सिंह का आरोप है कि पंचायत सचिव मिनी सचिवालय से ही अपना समय बिताकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और सफाई व्यवस्था भी लंबे समय से प्रभावित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User