मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर नई लाइनों का गहन निरीक्षण:स्पीड ट्रायल भी हुआ, रेल संरक्षा आयुक्त ने व्यवस्था देखी

Sep 30, 2026 - 21:21
0
मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर नई लाइनों का गहन निरीक्षण:स्पीड ट्रायल भी हुआ, रेल संरक्षा आयुक्त ने व्यवस्था देखी
मथुरा में मथुरा-भूतेश्वर के बीच नई अलवर लाइन और नई अप मुख्य लाइन का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर पूर्वी परिक्षेत्र ई. श्रीनिवास ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान रेल संरक्षा मानकों, तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षित रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। सीआरएस ने मोटर ट्रॉली से नई अलवर लाइन पर मथुरा से भूतेश्वर तक रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मथुरा स्थित एसएसआई पैनल कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। सिग्नलिंग और परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप परखा गया। निरीक्षण के बाद भूतेश्वर से मथुरा तक रेलखंड पर गति परीक्षण किया गया। इसके बाद मथुरा-भूतेश्वर के बीच नई अप मुख्य लाइन का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया गया। इसमें रेलपथ, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, पुल और परिचालन सहित विभिन्न तकनीकी व संरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। सीआरएस ने रेलपथ, सिग्नल, पॉइंट और पुलों समेत महत्वपूर्ण तकनीकी संरचनाओं का बारीकी से परीक्षण किया। पुलों के गर्डर, पिलर, एंगल और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की जांच कर उनकी तकनीकी स्थिति एवं रेल परिचालन की दृष्टि से संरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। इसके बाद भूतेश्वर से मथुरा तक गति परीक्षण किया गया। गति परीक्षण के माध्यम से ट्रैक संरचना, रेलखंड की गति क्षमता तथा तकनीकी और परिचालन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक और तकनीकी कर्मचारी मोटर ट्रॉलियों के साथ मौजूद रहे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल सहित आगरा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। नई अलवर लाइन और नई अप मुख्य लाइन पर किया गया सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल संरक्षा मानकों की जांच और सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User