बरेली में करियर काउंसलिंग पंजीकरण कैंप:युवाओं को रोजगार की जानकारी मिली, सेवायोजन अधिकारियों ने प्रक्रिया समझाई

Sep 30, 2026 - 21:21
0
बरेली में करियर काउंसलिंग पंजीकरण कैंप:युवाओं को रोजगार की जानकारी मिली, सेवायोजन अधिकारियों ने प्रक्रिया समझाई
बरेली के नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बरेली की ओर से विकासखंड नवाबगंज परिसर में करियर काउंसलिंग एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे। विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र शाक्य, एडीओ पंचायत आशीष भट्टनागर, एडीओ आईएसबी रोहतास पटेल, एडीओ एग्रीकल्चर राधेश्याम गंगवार सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, अहमदाबाद मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी, मंडल महामंत्री महीपाल गंगवार, प्रधान द्वारिका प्रसाद, अमित गंगवार, रामगोपाल गंगवार, देवेश देवल, स्वाति गंगवार, जितेन्द्र गंगवार, शिक्षिका जूली गंगवार, शिक्षक अशोक शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कैंप के दौरान युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों, करियर विकल्पों और भविष्य की दिशा को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं से उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कैंप युवाओं के सशक्तिकरण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User