मथुरा जिला अस्पताल में उपचार से पहले महिला की मौत:स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों ने जताई नाराजगी, शव ले गए घर

Sep 26, 2026 - 18:27
0
मथुरा जिला अस्पताल में उपचार से पहले महिला की मौत:स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों ने जताई नाराजगी, शव ले गए घर
मथुरा के जिला अस्पताल में शनिवार शाम सलेमपुर हाईवे निवासी 65 वर्षीय कांता की उपचार शुरू होने से पहले मौत हो गई। परिजन उन्हें सांस की परेशानी के चलते अस्पताल लाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि कांता कई दिनों से सांस की बीमारी से जूझ रही थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। मुख्य गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिलने पर गार्डों ने सहारा देकर उन्हें अंदर पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने तक कांता होश में थीं और चल पा रही थीं। उन्हें उम्मीद थी कि तुरंत इलाज मिलेगा, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। कांता की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसे घर ले गए। अस्पताल प्रशासन का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User