बलरामपुर में पेड़ गिरने से 2 महिलाओं की मौत:11 मकान क्षतिग्रस्त, 2 घायल; तीनों तहसीलों में प्रशासन करा रहा नुकसान का आकलन
बलरामपुर में 25 और 26 सितंबर को हुई अतिवृष्टि, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने की घटनाओं से नुकसान हुआ है। शनिवार शाम 4:30 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा में 2 महिलाओं की मौत और 2 लोग घायल हुए हैं। जिले की तीनों तहसीलों में 11 मकान और आवासीय ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। पेड़ गिरने से बलरामपुर तहसील में महिला की मौत बलरामपुर तहसील के गंगापुर वीरपुर गांव निवासी प्रानपती (66) पत्नी पाटेश्वरी की पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं हरहटा निवासी विनोद पुत्र घनश्याम भी पेड़ गिरने से घायल हुए हैं। उनका इलाज गौरा सीएचसी में चल रहा है। उतरौला में महिला की रास्ते में मौत तुलसीपुर तहसील के मोतीनगर बरगदवा निवासी रामपाल यादव पेड़ गिरने से चोटिल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।उतरौला तहसील के जिगना गांव निवासी रेनू राम उजागर को पेड़ गिरने से गंभीर चोट लगी थी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। तीनों तहसीलों में 11 मकान क्षतिग्रस्त बारिश और आंधी-तूफान से बलरामपुर तहसील में 4, तुलसीपुर में 3 और उतरौला में 4 मकान या आवासीय ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें झोपड़ी, कच्चे और पक्के मकान के साथ टिनशेड और पशुशाला को भी नुकसान पहुंचा है। बलरामपुर में झोपड़ियों और पक्के मकान को नुकसान बलरामपुर तहसील के निषादपुरवा निवासी ननके की झोपड़ी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई। हांसडीह निवासी ओम प्रकाश की झोपड़ी आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गई। मंगरा कोहल निवासी प्रभुदयाल का पक्का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। गनेशपुर बिसुनीपुर निवासी राम प्रकाश की झोपड़ी भी तूफान की चपेट में आई। तुलसीपुर में झोपड़ी, टिनशेड और कच्चा मकान क्षतिग्रस्त तुलसीपुर क्षेत्र के पूरेछीटन निवासी जनार्दन सिंह की झोपड़ी, पचपेड़वा में साधना गुप्ता का टिनशेड और इटई गांव में पुष्या का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इन मामलों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान को नुकसान का कारण बताया गया है। उतरौला में मकान और पशुशाला को नुकसान उतरौला तहसील के टेढ़वा टप्पाबांक निवासी रहमान का पक्का मकान, मिलौली बाघाजोत निवासी हरीराम का कच्चा मकान, पिपराराम निवासी दुलारी की झोपड़ी और पिपरा एकडंगा निवासी अजीत कुमार की पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई है। कुछ मामलों में अतिवृष्टि और कुछ में पेड़ गिरने से नुकसान बताया गया है। प्रशासन करा रहा क्षति का आकलन प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। 26 सितंबर को शाम 4:30 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कई इलाकों में पेड़ गिरने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)