मथुरा के वार्ड-31 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया:157 घंटे के महासफाई अभियान में विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी श्रमदान किया
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत वार्ड 31 में विशेष सफाई अभियान चलाया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नवनीत नगर और बलभद्र कुंड के आसपास यह अभियान हुआ। इसमें विधायक श्रीकांत शर्मा, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। विधायक श्रीकांत शर्मा, अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल ने खुद झाड़ू लगाई। लोगों को अपने घर और आसपास साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने भूतेश्वर अखाड़ा परिसर में पेड़ भी लगाए। उन्होंने कहा कि साफ माहौल के साथ हरियाली भी जरूरी है। नागरिकों को सफाई और पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम की टीम ने लोगों को कचरा सही जगह डालने और सफाई में सहयोग करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत ऐसे अभियान लगातार चल रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)