मथुरा में बंदरों के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल:गर्दन की नस कटी, ज्यादा खून बहने से हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के ओहावा गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बंदरों के हमले में 50 साल के एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। बंदर के काटने से उनकी गर्दन की नस कट गई और काफी खून बहने लगा। घायल ग्रामीण का नाम पन्ना उर्फ चंद्रपाल है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद गांव में बंदरों के आतंक को लेकर डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वे रोज लोगों पर हमला करते हैं और घरों में घुसकर सामान व खाने-पीने की चीजें खराब करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभाग और अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए और इस समस्या का पक्का समाधान किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)