MLC चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी:DM ने नामित किया नोडल, प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी

Sep 25, 2026 - 22:59
0
MLC चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी:DM ने नामित किया नोडल, प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव संपन्न कराने के लिए गोरखपुर में प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को नोडल, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए। इनकी जिम्मेदारी इस चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्वघ्न ढंग से संपन्न कराने की होगी। मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को सौंपी गई है। यातायात और रूट चार्ट की व्यवस्था के लिए सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभिन्न प्रकार के निर्वाचन प्रपत्रों की स्थानीय स्तर पर छपाई, लेखन सामग्री की पैकेटिंग और वितरण का दायित्व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी धर्मेंद्र मिश्रा को दिया गया है। नामांकन और मतगणना स्थल पर टेंट, ध्वनि-प्रकाश, बैरिकेडिंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन, शांति एवं कानून व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा को दी गई है। उनके साथ नगर मजिस्ट्रेट और सभी उप जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी काम करेंगे। मतपत्र और डाक मतपत्र की व्यवस्था, उनकी पैकेजिंग और वितरण का दायित्व उप निदेशक कृषि धनंजय सिंह को सौंपा गया है। इसी तरह अन्य कार्यों के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User