मथुरा में गार्ड ने मारी संविदा कर्मी को गोली:कृष्णा नगर बिजली घर पर हुई वारदात,घायल अवस्था में संविदा कर्मी को कराया भर्ती

Oct 01, 2026 - 11:37
0
मथुरा में गार्ड ने मारी संविदा कर्मी को गोली:कृष्णा नगर बिजली घर पर हुई वारदात,घायल अवस्था में संविदा कर्मी को कराया भर्ती
मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर पर तैनात सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी में हुए आपसी विवाद के बाद गोली चल गई। सुरक्षा कर्मी द्वारा चलाई गई गोली से संविदा कर्मी घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रैफर कर दिया। वहीं घटना के बाद सुरक्षा कर्मी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित बिजली घर पर बुधवार की देर रात वहां तैनात सुरक्षा कर्मी नेत्रपाल और संविदा पर तैनात विद्युत कर्मी दीपक में विवाद हो गया। आपस में हुए विवाद के दौरान दोनों में गाली गलौज हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान जिस जगह झगड़ा हो रहा था उस समय वहां कोई नहीं था। कुछ देर हुए झगड़े के बाद सुरक्षा कर्मी आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। दीपक के लगी गोली विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मी नेत्रपाल ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली दीपक की छाती में लग गई। गोली लगने से दीपक घायल हो गया,इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर बिजली घर पर तैनात अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आनन फानन में दीपक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सुरक्षा कर्मी ने किया सरेंडर बिजली घर पर सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ से रिटायर्ड सेना के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। नेत्रपाल भी सुरक्षा के नजरिए से कृष्णा नगर बिजली घर पर तैनात थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो नेत्रपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया। नेत्रपाल और दीपक के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक साफ नहीं है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User