जालौन में जागरूकता रैली का शुभारंभ:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली

Oct 01, 2026 - 11:37
0
जालौन में जागरूकता रैली का शुभारंभ:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
जालौन जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से विधिवत शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी समीर, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरि नंदन प्रसाद और बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन को मौसमी बीमारियों व संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जिले भर में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव की जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User