मथुरा में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग:11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पत्रकार, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Oct 03, 2026 - 09:38
0
मथुरा में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग:11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पत्रकार, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मथुरा में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मथुरा इकाई ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक अधिकारों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 2 अक्टूबर को ‘मांग दिवस’ के रूप में मनाया गया। महात्मा गांधी जयंती पर सैकड़ों पत्रकार सिविल लाइन पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजने का आश्वासन दिया। मांगों में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया आयोग और नए वेतन बोर्ड का गठन, समान पेंशन योजना, बिना जांच मुकदमे व गिरफ्तारी पर रोक, दुर्घटना में मृत या घायल पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा, निःशुल्क इलाज, टोल टैक्स व रेलवे यात्रा में छूट और प्रेस क्लब गठन प्रमुख रहे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों और उत्पीड़न के मामलों में आवाज उठाती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User