मुहम्मदाबाद गोहना में रामलीला:सूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध की लीला का सजीव मंचन किया

Oct 16, 2026 - 19:11
0
मुहम्मदाबाद गोहना में रामलीला:सूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध की लीला का सजीव मंचन किया
मुहम्मदाबाद गोहना नगर में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के क्रम में श्री दशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को सूर्पणखा प्रसंग एवं खर-दूषण वध लीला का सजीव मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने पंचवटी में सूर्पणखा के प्रवेश, श्रीराम-लक्ष्मण से उसके प्रणय निवेदन और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के दृश्य को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके उपरांत खर-दूषण की सेना के साथ श्रीराम के युद्ध और उनके संहार की लीला दिखाई गई, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, व्यवस्थापक राजेश चौहान, चंद्रभूषण चौहान समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User